
UPPCL TG2- Hindi English Reasoning General Knowledge 1028
Features
- Video Lectures
- Classroom PDFs
- Expert Faculty
- Video Download Option & Quality Change Option
- Study Material
Description
इस ऑनलाइन कोर्स (Video Course + Test Series + MCQ PDF) में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा आयोजित तकनीशियन ग्रेड-2 (TG-2) भर्ती परीक्षा के हिन्दी, अंग्रेजी, तर्कशक्ति (Reasoning) एवं सामान्य ज्ञान विषय के संपूर्ण पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। अनुभवी एवं विषय विशेषज्ञ टीम द्वारा तैयार इस कोर्स की आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस कम्पलीट कोर्स के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार से हैं-
पाठ्यक्रम (Syllabus): इस वीडियो कोर्स एवं टेस्ट सीरीज को टेक्निकल भर्तियों के विख्यात विशेषज्ञ एवं कौटिल्य क्लासेज के निदेशक इंजी. महेंद्र पिण्डेल सर के निर्देशन में अनुभवी एवं विषय में दक्ष कौटिल्य टीम द्वारा तैयार किया गया है। कोर्स के अंतर्गत आपको रिकार्डेड वीडियो कौटिल्य क्लासेज के एंड्राइड एप्प पर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिन्हें आप जब चाहें, जहां चाहें देख सकते हैं। साथ ही जब चाहे टेस्ट देकर अपनी तैयारी का स्तर जाँच सकते हैं। इस कोर्स में प्रत्येक टॉपिक को बारीकी से समझाया गया है। साथ ही टॉपिक से सम्बंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को भी शामिल किया गया है। टॉपिक से बनने वाले एवं परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों का भी विशेष उल्लेख इस कोर्स में मिलेगा।
विभिन्न भर्तियों में हजारों सलेक्शन देकर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले पिण्डेल सर के निर्देशन में तैयार यह कोर्स आपकी सफलता में मील का पत्थर साबित होगा।
लाभ (Benifits): इस वीडियो कोर्स एवं टेस्ट सीरीज के माध्यम से आप घर बैठे बिना किसी अतिरिक्त खर्चे या परेशानी के बेहतर तैयारी कर सकते हैं। साथ ही कामकाजी विद्यार्थी इसे अपनी सुविधा अनुसार जब चाहे देख सकते हैं। एवं टेस्ट भी जब चाहे दे सकते हैं।
वैद्यता (Validity): इस वीडियो कोर्स एवं टेस्ट सीरीज की वैद्यता कोर्स खरीदने की तिथि से एक वर्ष तक रहेगी। इस दौरान आप एक वीडियो को चाहे जितनी बार देख सकते हैं। साथ ही एक टेस्ट को अधिकतम तीन बार दे सकते हैं।
माध्यम (Medium): यह वीडियो कोर्स एवं टेस्ट सीरीज सरल हिंदी भाषा में तैयार किया गया है, साथ ही तकनीकी शब्दावली के रूप में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया गया है। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।
पाठ्य सामग्री (Study Material): वीडियो कोर्स एवं टेस्ट सीरीज के साथ ही आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह PDF के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।
विशेषताएं (Features): यह वीडियो कोर्स केवल कौटिल्य क्लासेज के एंड्राइड एप्प में देखा जा सकेगा। वेबसाइट या अन्य किसी माध्यम से नहीं देख सकेंगे। कोर्स के वीडियो की गुणवत्ता (Quality) एवं गति (Speed) आप नियंत्रित कर अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं। टेस्ट सबमिट करने के पश्चात आप अपने अंक, प्रतिशत, परसेंटाइल एवं ओवरऑल रैंक देख सकते हैं।
समस्या समाधान (Problem Solution): अध्ययन के दौरान आने वाली सभी समस्याओं का समाधान वैसे तो इस वीडियो कोर्स के माध्यम से स्वतः ही हो जाएगा। फिर भी जिज्ञासा मानव स्वभाव है, एवं इस काेर्स से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या, सुझाव या शंका हो, तो आप प्रातः 9:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक 7665625262 पर कॉल या Whatsapp कर सकते हैं।
तकनीकी सहायता (Technical Support): वीडियो कोर्स से सम्बंधित कोई भी तकनीकी समस्या आने, जैसे कि वीडियो चलने में दिक्कत आना, एप्प में लॉगिन में दिक्कत या मोबाइल फोन गुम हो जाने की स्थिति में आप प्रातः 9:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक 7665625262 पर कॉल या Whatsapp कर सकते हैं।
भुगतान वापसी (Payment Refund): एक बार भुगतान कर कोर्स खरीदने के पश्चात किसी भी परिस्थिति में भुगतान वापसी नहीं होगी।
वैधानिक चेतावनी: यह वीडियो कोर्स एवं टेस्ट सीरीज कौटिल्य क्लासेज की स्वामित्व वाली कॉपीराइट सामग्री है। इस कोर्स के वीडियो नियत समय के लिए केवल आपके निजी उपयोग हेतु हैं। इन वीडियो का पुनः उत्पादन, रिकॉर्ड, नकल या इन्हें सार्वजनिक मंचों पर प्रदर्शित करना कौटिल्य क्लासेज के कॉपीराइट अधिकारों का उल्लंघन होगा। ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध कौटिल्य क्लासेज द्वारा भारतीय कॉपीराइट दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज करवा कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा कारणों से आप वीडियो का स्क्रीन शॉट (Screen Shot) नहीं ले सकते।
